Hardoi: कांग्रेसियों ने महत्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर किया नमन,

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई (Congress Committee Hardoi) द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी (Former Prime Minister Late Lal Bahadur Shastri) की जयंती के अवसर पर हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात "नफरत छोड़ो भारत जोड़ो" "हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस मे सब भाई-भाई" नारों के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन कार्यालय से तिकोनिया पार्क स्थिति गाँधी बापू की प्रतिमा तक किया। पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी (District President Ashish Kumar Singh Somvanshi) ने किया।
इस अवसर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि, बापू शास्त्री जी का सम्पूर्ण जीवन मानवता का संदेश है। बापू देश के लोगों की पीड़ा साझा करने वाले व पूरे भारत (India) को एकजुट करने वाले भारत यात्री हैं। आज हम जुबां पर भारत जोड़ो का नारा व हाथ में एकजुटता की मशाल लिए दृढ़ संकल्प के साथ बापू व शास्त्री जी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चल रहे हैं।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी (Jameel Ahmed Ansari) ने कहा कि, जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन। जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह (Sadhu Singh) ने कहा कि, बापू का प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिए.' जीवन जीने का रास्ता दिखाता है।
जिला महासचिव शशिबाला वर्मा (Shashibala Verma) ने कहा कि, बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं, जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव (Nirbhan Singh Yadav) ने कहा कि, देश की राजनीति में नैतिकता, शुचिता और जवाबदेही के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को हमेशा याद किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय (Netam bhaaratey), जिला महासचिव शशिबाला वर्मा (Shashibala Verma), सेवादल कांग्रेस प्रदेश सचिव श्याम किशोर मिश्रा (Shyam Kishore Mishra), हरिओम त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, श्रीप्रकाश मिश्रा, महताब अहमद, सुरेन्द्रपाल सिंह, कमल सिंह, सत्यपाल वर्मा, पीसीसी सदस्य डॉ मोहम्मद इसरार आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।
अखिलेश बाथम